Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Surjit Hockey Stadium में पहुंची Inspection Team, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

Jalandhar News: Surjit Hockey Stadium में पहुंची Inspection Team, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Surjit Hockey Stadium में पहुंची Inspection Team, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधर (ENS): शहर के प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अक्टूबर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब पंजाब इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसके सभी मैच मोहाली और जालंधर के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वहीं आगामी हॉकी टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में हॉकी पंजाब, हॉकी इंडिया, खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेडियम की मौजूदा सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान हॉकी पंजाब से नितीन कोहली, खेल विभाग की टीम, हॉकी इंडिया के डायरेक्टर समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मैदान, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, दर्शक दीर्घा, लाइटिंग व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने यह भी देखा कि आगामी प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह उनकी दूसरी निरीक्षण बैठक थी। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ मिलकर उन कार्यों को अंतिम रूप दिया गया जिन्हें जल्द पूरा किया जाना है। बैठक में तय किया गया कि स्टेडियम में कौन-कौन से बदलाव किए जाएंगे और किस प्रकार इसकी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम को आगामी तीन महीनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, आधुनिक सुविधाओं का विकास और आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े हॉकी आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहले से ही सुपना था कि वह कोई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट करवाएंगे जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इसको लेकर पूरी तैयारियां जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here