Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 500 रुपये GPay करने को लेकर चलें ईंट-पत्थर, लहराई गई तलवारें, देखें वीडियो

Punjab News: 500 रुपये GPay करने को लेकर चलें ईंट-पत्थर, लहराई गई तलवारें, देखें वीडियो

0
Punjab News: 500 रुपये GPay करने को लेकर चलें ईंट-पत्थर, लहराई गई तलवारें, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के इस्लामिया स्कूल के पास मात्र 500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बाजार में तलवारें (दातर) लहराई गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए वर्कर विजय दुकान ने काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक सवार होकर वहां पहुंचे आते ही एक युवक ने बंटी से 500 रुपये गूगल पे (GPay) करने को कहा और बदले में नकद लेने की बात कही। बंटी ने यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि उसके पास अभी कैश उपलब्ध नहीं है।

बस इसी मामूली सी बात पर युवक भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने तैश में आकर खतरनाक हथियार (दातर) निकाल लिया, जबकि दूसरे ने दुकान पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इस सरेआम गुंडागर्दी को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पूरी वारदात का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों और बदमाशों के बीच करीब 1 मिनट तक जबरदस्त हाथापाई और झड़प हुई।

वीडियो में एक युवक लगातार पत्थरबाजी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा सरेआम तलवार लहराकर लोगों को पीछे हटने की धमकी दे रहा है। जब बदमाशों ने देखा कि भीड़ उन पर भारी पड़ रही है और पकड़े जाने का डर है, तो वे अपनी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को वहीं सड़क पर छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसएचओ ने बताया कि पुलिस को मामले की पूरी जानकारी मिल गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपियों की स्प्लेंडर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here