जानकारी देते एएसआई ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा और भाई नाबालिग लड़की को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। पीछे बाइक पर 50 वर्षीय पिता और 24 वर्षीय बेटा हॉस्पिटल पहुंच रहे थे। उमरड़ा-आम्बुआ रोड पर अंधेरा होने से बाइक अचानक गड्ढे में गिर गई और फिर सीमेंट के बड़े पाइप से टकरा गई। हादसे में पिता को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बेटे का इलाज जारी है। रात में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक पिता की 17 वर्षीय बेटी ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की थी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर लिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।