बददी : भारत विकास परिषद् शाखा बददी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अमरावती सोसाइटी के क्लब हाउस में शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी वर्ष की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव ने बताया कि बैठक में भारत विकास परिषद् प्रांत-1 हिमाचल प्रदेश के महासचिव दीप कुमार आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा परिषद् के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और वर्षभर आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद् का सदस्यता अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रत्येक माह कार्यकारिणी की नियमित बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांत संपर्क प्रमुख नीरज गुप्ता, शाखा सचिव सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सलाहकार सी.डी. मिश्रा, शाखा संपर्क प्रमुख दीपक ठाकुर, सुधीर सुमन तथा अजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
भारत विकास परिषद् शाखा बददी की प्रथम बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

Leave a Reply