Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि इन धमकियों के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु अभी तक नहीं मिली है। वहीं आज फिर से मोहाली अदालत को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बम स्कवॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और टीम द्वारा अदालत परिसर को खाली करवाया गया। बम निरोधक टीम द्वारा लगातार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

बता दें कि मोहाली के साथ-साथ डेरा बस्सी और खरड़ की अदालतों को भी पहले बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं और पुलिस ने वहां 4 घंटे का तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन वहां से किसी भी तरह की कोई चीज बरामद नहीं हुई थी। जिसके बाद आज जब ईमेल के जरिए मोहाली कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली, तो पुलिस टीम बम निरोधक टीम के साथ मिलकर मोहाली कोर्ट पहुंची, जहां पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और उसके बाद मोहाली कोर्ट का कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *