Jalandhar News: सरपंच के पति की मौत को लेकर लोगों ने लगाया धरना, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा शादी समारोह में हथियार ले जाने या हवाई फायरिंग करने पर रोक लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद गोलियां चलने और उससे हादसे होनी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि फिल्लौर हलके के गोराया का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो गोराना थाने के गांव चक देसराज का कहा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में लोग नाच रहे है और कैसे एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा है। इस दौरान नौजवान ने एक के बाद एक 3 फायर किया। वहीं फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की गोली लग गई। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के मौजूदा सरपंच के पति बताए जा रहे हैं। घटना शादी के जागो के दौरान हुए हादसे की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस और महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक फायरिंग करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही इस मामले की कोई गंभीरता से जांच की गई। सरपंच नीरू कौर के पति परमजीत सिंह की मौत को लेकर एससी भाईचारे द्वारा आज गांव में धरना लगाया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाईचारे ने कहा कि उन्हें यह कहा गया था कि परमजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई है, जब कि बीते दिन वीडियो वायरल हुई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि परमजीत सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। धरना लगाकर बैठे भाईचारे का कहना हैकि उन्हें परमजीत सिंह की मौत को लेकर गुमराह किया गया। लोगों का कहना है कि वीडियो में देखा जा सकता है गोली लगने के बाद सभी मौके पर हंस रहे है और कोई उसे उपचार के लिए नहीं ले जाया गया। लोगों ने कहाकि परमजीत सिंह ने गांव वासियों के लिए काफी काम किए है, जिसको लेकर वह परमजीत सिंह की मौत को लेकर इंसाफ की गुहार लगा रहे है। इसी को लेकर गांव वासियों ने पुलिस से बात की तो पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें गोली चलने को लेकर लिखित शिकायत नहीं दी गई। लोगों का कहना हैकि घर में जागो का प्रोग्राम चल रहा था और डीजे पर नाच गाना चल रहा था। गोली लगने से मौत होने के बाद अगले दिन उसका संस्कार कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए यह सब किया जा रहा है। आरोप है कि परिवार को डराया जा रहा है, लेकिन गांव वासी नहीं डर रहे। लोगों द्वारा बड़े गांव के बिट्टू जेई पर आरोप लगाए जा रहे है। एससी भाईचारे ने कहा कि उन्हें गांव के ग्रुप से एक मैसेज आया है, जिसमें गोली चलाकर परमजीत सिंह की मौत का जिक्र किया गया और सरपंच पर पैसे खाने के आरोप लगाए जा रहे है। गांव वासियों ने कहा कि वह इस मामलें को लेकर जब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता है। सरपंच नीरू कौर ने बताया कि उनके पति परमजीत सिंह की मौत को लेकर कहा कि वह पति के साथ शादी में गई थी। जहां उनकी तबीयत खराब हुई और वह फर्श पर गिर गए। इस घटना में पति की मौत हो गई। सरपंच का कहना है कि वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता। वहीं फायर के बारे में सरपंच ने कहा कि उन्हें कोई आवाज घटना स्थल पर नहीं आई थी। महिला ने कहा कि पति को उपचार के लिए वह गांधी अस्पताल लेकर गए थे और अस्पताल के डॉक्टरों ने भी यही कहा था कि साइलेंट अटैक से व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर एससी भाईचारे द्वारा सरपंच की मौत को लेकर धरना लगाया गया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। जबकि महिला ने कहा कि वीडियो उन्होंने भी कल देखी है, लेकिन इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकती। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरपंच के पति की मौत की उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद सरपंच नीरू और परिजनों से बात की गई तो मौत की पुष्टि हार्ट अटैक से होने के बयान दर्ज करवाए है। गोली चलने की पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच करके उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने कहा कि परिवार ने बयान दर्ज करवाए है कि देसराज काफी समय से बीमार चल रहे थे और हार्ट अटैक होने के कारण मौत हुई है। वहीं गोली चलने के मामले में जांच करने की बात की जा रही है और पर्चा दर्ज करने का आश्वासन किया गया। घटना 17 फरवरी की है और इस मामले में अस्पताल से और परिजनों से गोली चलने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली। लेकिन अब वह अस्पताल से भी मामले की गहनता से जांच करेंगे।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img