Jalandhar News: अस्पताल जा रहे कार सवारों को Truck ने मारी टक्कर, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

जालंधरः कपूरथला चौक के पास लाइटों वाले चौक पर कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान गाड़ी की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते अमृत विहार, वेरका निवासी सोहन सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान वह कपूरथला के लाइटों वाले चौक पर खड़े थे। जब ग्रीन लाइट हुई और वह गाड़ी आगे बढ़ाने लगे तभी पीछे से एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी कार एक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गणिमत यह रही कि हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर के साथ कोई कंडक्टर भी नहीं था। पीड़ितों ने मौके पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह दाना मंडी में ट्रांस्पोर्ट की गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने मालिक को सूचित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक ने कार को टक्कर मार दी है जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक और उसके ड्राइवर को काबू कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *