Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस और परिवार में टकराव, गोलियां लगने से नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में वांछित को पकड़ने गई पुलिस और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। गोली लगने के दौरान मौके पर मौजूद परिवार ने घायल की रो रो कर वीडियो बनाई, जिसमें पुलिस और परिवार आपस में बहस रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इरादा कत्ल मामले में वांछित लवप्रीत उर्फ लवी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर थाना मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे।

इस दौरान आरोपी और उसके परिजनों सहित आसपास मौजूद लोगों का पुलिस के साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान भीड़ द्वारा हाथापाई की गई और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस किसी मामले में लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। उस समय युवक बाथरूम में था। जब वह बाहर आया तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने युवक के पीछे से गोली चला दी। वही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *