जालंधर, ENS: मोहाली में एक तरफा प्यार का खूनी मामला सामने आने के बाद अब महानगर के लद्दोवाल य़ूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार से एक तरफा प्यार का एक ओर मामला सामने आया। जहां बीते दिन व्यक्ति ने खुद को आग लगा लगी। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि हितेश मेहता नामक व्यक्ति ने एक तरफा प्यार में खुद को आग लगा ली थी। उसका सत्यम अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी ने कहा कि घटना को लेकर लड़की परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार लड़की की मंगनी हो चुकी है, वहीं एसीपी का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है हितेश लड़की से कई माह से बातचीत कर रहा था। वहीं बीते दिन वह लड़की से मिलने से उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना मे व्यक्ति बुरी तह आग की चपेट मे आने से झुलस गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि बीते दिन मोहाली के फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले ने युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर 30 बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में 28 वर्षीय डिंपल की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी हैरी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि दोनों को पटियाला के रहने है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से तलाशी ली जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply