Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जेलों में सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में होगा AI कैमरों का प्रबंध
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: जेलों में सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में होगा AI कैमरों का प्रबंध

Mahabir
Last updated: May 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Bhagwant Mann) ने बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब की जेलों का सुरक्षा प्रबंध और मजबूत बनाने के लिए, जेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अति-आधुनिक कैमरे लगाने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य की जेलों में नशा और मोबाइल फोन की गैर-कानूनी इस्तेमाल समेत विभिन्न गतिविधियों पर 24×7 निगरानी रखी जा सकेगी।

Contents
  • सख्त कार्रवाई की जाएगी
  • खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज रूपनगर और कपूरथला की सेंट्रल जेलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के गैर-कानूनी इस्तेमाल और अपराधी तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है और पंजाब की जेलों को नवीनतम सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जा रहा है।

Mann government takes a big step for security in jails
Mann government takes a big step for security in jails

सख्त कार्रवाई की जाएगी

जेल मंत्री ने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या कैदी जेल में नशा करता या नशा सप्लाई करता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेल में नशे, मोबाइल फोन और कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पर पूरी तरह काबू पाने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य की जेलों से आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स. भुल्लर ने कहा कि जल्द ही राज्य की सभी जेलों में जैमर लगाए जा रहे हैं, इस संबंध में मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद पूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संगरूर जेल में भी जो अधिकारी गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल थे, उन पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने राज्य के सभी जेल अमले को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और तन्मयता से निभानी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सुधार कर अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कैदियों को समाज में रचनात्मक नागरिक के रूप में फिर से जोड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने जेल की विस्तृत चेकिंग करते हुए कैदियों की समस्याओं को सुना और उनसे जेल अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दिए जा रहे खाने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर स. भुल्लर ने महिला कैदियों समेत दूसरे कैदियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कैदियों द्वारा कपूरथला जेल फैक्ट्री में तैयार किया गया सामान भी देखा और जेल में तैयार किए गए खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल
Next Article Punjab News: केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की शपथ दिलाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.