Home International Brazil में Bungee Jumping के दौरान बड़ा हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को नींचे फेंका, देखें वीडियो

Brazil में Bungee Jumping के दौरान बड़ा हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को नींचे फेंका, देखें वीडियो

0
Brazil में Bungee Jumping के दौरान बड़ा हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को नींचे फेंका, देखें वीडियो

Bungee jumping accident News: ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां 21 साल की एक युवती की जान केवल एक बड़ी लापरवाही की वजह से चली गई। बताया जा रहा है कि युवती को ऊंचाई से नीचे छोड़ने से पहले उसकी कमर में सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) ही नहीं बांधी गई थी।

साओ पाउलो राज्य में हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा शनिवार को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा शहर में स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधि के तहत रोप जंपिंग करवाई जा रही थी। मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है।

सुरक्षा जांच में हुई बड़ी चूक
जानकारी के मुताबिक जंपिंग शुरू करने से पहले प्रशिक्षकों और स्टाफ को सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी थी। लेकिन इस दौरान गंभीर लापरवाही हुई और युवती को सुरक्षा रस्सी से बांधे बिना ही जंपिंग प्लेटफॉर्म से नीचे छोड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि युवती लगभग 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। जैसे ही उसे नीचे छोड़ा गया, वह सीधे नीचे गिर गई क्योंकि उसके साथ कोई सुरक्षा रस्सी जुड़ी ही नहीं थी।

मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही लोगों को पता चला कि युवती के साथ सुरक्षा रस्सी नहीं लगी है, सभी घबरा गए। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

बचाव दल ने की पूरी कोशिश
सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। राहतकर्मियों ने युवती को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गिरने से उसे गंभीर चोटें लगी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं। इसके बाद उसे नीचे छोड़ा जाता है और अचानक वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

वीडियो में लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई देती है। कुछ लोग जोर-जोर से चिल्लाते हुए बताते हैं कि युवती के साथ सुरक्षा रस्सी नहीं लगाई गई थी। लेकिन जब तक इस गलती का एहसास हुआ, तब तक हादसा हो चुका था।

हादसे की जांच शुरू
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सुरक्षा नियमों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here