Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar News: विजिलेंस ने मारा छापा, अफसर के घर से मिले 1 करोड़ रुपए कैश, खाद की बोरियों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे नोट, मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar News: विजिलेंस ने मारा छापा, अफसर के घर से मिले 1 करोड़ रुपए कैश, खाद की बोरियों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे नोट, मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: January 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, बेतिया। Bihar News: बिहार (Bihar) में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के 7 ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने रेड (Raid) की। ये छापेमारी उनके तैनाती वाले जिले बेतिया में दो जगह, ससुराल समस्तीपुर में दो जगह समेत बगहा, मधुबनी और दरभंगा में चल रही है।

Contents
  • DEO निलंबित
  • स्कूलों में भी रेड
  • कुल 2 करोड़ की संपत्ति

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पटना से विजिलेंस (Vigilance) की 40 सदस्यीय टीम बेतिया पहुंची थी। बसंत विहार इलाके में स्थित DEO के घर में खाद रखने वाली बोरी से 3 करोड़ से ज्यादा कैश और गहने मिले हैं। नोटों से भरी बोरियां बेड के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। नोट गिनने वाली मशीन से पैसों की गिनती जारी है।

DEO Rajnikant Praveen
DEO Rajnikant Praveen

DEO निलंबित

बेतिया में DEO ऑफिस के क्लर्क अंजनी कुमार के घर पर भी विजिलेंस टीम पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। सभी लोग फरार हैं। DEO रजनीकांत प्रवीण नालंदा के रहने वाले हैं।

इनकी पत्नी स्कूल चलाती हैं। साली भी टीचर है। रजनीकांत 3 साल से बेतिया में पोस्टेड हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने DEO को निलंबित कर दिया है।

स्कूलों में भी रेड

बगहा के वाल्मीकि नगर में भी रजनीकांत प्रवीण के एक स्कूल में छापेमारी चल रही है। वहीं समस्तीपुर के बहादुरपुर में शिक्षा पदाधिकारी के ससुराल पर जांच एजेंसी ने दबिश दी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत की सास निर्मला शर्मा रिटायर्ड टीचर हैं, जबकि उनकी पत्नी सुषमा शर्मा समस्तीपुर में तिरहुत एकेडमी हाई स्कूल चलाती हैं। साली पूनम शर्मा समस्तीपुर में ही श्रीकृष्णा हाई स्कूल में टीचर हैं।

दरभंगा में बिरला ओपन माइंड स्कूल के रजिस्टर को विजिलेंस की टीम खंगाल रही है। रजनीकांत प्रवीण की पत्नी सुषमा समस्तीपुर के अलावा दरभंगा और बगहा में भी प्राइवेट स्कूल चलाती हैं।

These fertilizer sacks were found inside the bed. The money was hidden inside them.
These fertilizer sacks were found inside the bed. The money was hidden inside them.

कुल 2 करोड़ की संपत्ति

निगरानी विभाग के मुताबिक, रजनीकांत प्रवीण ने साल 2005 से लेकर अब तक लगभग 1.87 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उनकी 20 साल की सर्विस से मेल नहीं खाती है।

यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है। रजनीकांत साल 2005 से नौकरी में है। दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और अन्य जिलों में वे शिक्षा अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन पर 19-20 साल की नौकरी में अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: आतंकी पन्नू की धमकी से पंजाब के CM भगवंत मान ने 26 जनवरी के कार्यक्रम की जगह बदली
Next Article Punjab News: विजिलेंस टीम का एक्शन, हवलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.