Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: आतंकी पन्नू की धमकी से पंजाब के CM भगवंत मान ने 26 जनवरी के कार्यक्रम की जगह बदली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: आतंकी पन्नू की धमकी से पंजाब के CM भगवंत मान ने 26 जनवरी के कार्यक्रम की जगह बदली

Mahabir
Last updated: January 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब वह फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे। हालांकि, नई जगह अभी तय नहीं हुई है।

Contents
  • पन्नू बोला- भारत का हिस्सा नहीं पंजाब
  • ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा था पन्नू

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब सरकार की ओर से यह फैसला बुधवार देर रात लिया गया। इसकी पुष्टि फरीदकोट के DC विनीत कुमार ने की। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। फरीदकोट (Faridkot) में अब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल तिरंगा फहराएंगे।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

बता दें कि गुरुवार को SFJ चीफ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने CM मान को धमकी दी। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा।

पन्नू बोला- भारत का हिस्सा नहीं पंजाब

पन्नू ने आगे कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में DC ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे।

ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।

Pannu released a video and also showed the video of Donald Trump's swearing-in ceremony.
Pannu released a video and also showed the video of Donald Trump’s swearing-in ceremony.

ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा था पन्नू

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी पहुंचा था। पन्नू ने इसे लेकर 2 वीडियो जारी किए। समारोह में आम दर्शकों की तरह कैपिटल हिल में घूमता हुआ दिखा। इस दौरान उसका साथी वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसके कोट पर खालिस्तान का सिंबल भी लगा दिखता है।

दूसरे वीडियो में वह उस मंच के नजदीक नजर आता है, जिसमें ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ खड़े हैं। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में आए लोग USA-USA के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच पन्नू पल भर के लिए नजर आता है और भारी शोर के बीच 2 बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चुप हहो जाता है। पन्नू का दावा है कि उसे शपथग्रहण के लिए ट्रम्प गुट ने इनवाइट किया था। हालांकि, इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पन्नू ने शपथग्रहण प्रोग्राम का टिकट खरीदा था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में इन इमिग्रेशन सेंटरों के लाइसेंस रद्द, जाने क्या है पूरा मामला
Next Article Bihar News: विजिलेंस ने मारा छापा, अफसर के घर से मिले 1 करोड़ रुपए कैश, खाद की बोरियों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे नोट, मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.