इसके बाद राहगीरों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को रोड से उठाकर छाया में लेटाया, पानी पिलाया और एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस घटना के 45 मिनट बाद पहुंची। पुलिस को भी 112 पर फोन कर सूचित किया गया लेकिन पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी। हादसे के दौरान बुजुर्ग का मोबाइल सड़क पर गिर गया। जब तक राहगीरों ने बुजुर्ग को उठाकर छाया में लेटाया तब तक भीड़ के बीच से कोई युवक बुजुर्ग का मोबाइल लेकर भाग गया। आस-पास के लोगों के गिरा हुआ मोबाइल गाड़ियों के नीचे आस-पास भी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। रिंग करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। बुजुर्ग की पहचान टेगौर नगर के रहने वाले बोध राज के रूप में हुई है। घटना के बाद बुजुर्ग के आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट से मिले मोबाइल नंबर से उनके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने आकर पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। डायल 112 पर सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची घटना स्थल से डॉयल 112 के जरिए इमरजेंसी सेवा के लिए कॉल की गई। 112 पर कॉल रिसीव होने के बाद सारा एड्रेस नोट किया गया लेकिन घटना स्थल पर करीब 45 मिनट तक बुजुर्ग रहा बावजूद इसके पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के लिए जरूर बैक कॉल आई लेकिन तब तक बुजुर्ग को ले जाने का लोगों ने इंतजाम कर लिया था। आर्य स्कूल, मंगल मंडी के सामने हुआ हादसा बुजुर्ग का एक्सीडेंट आर्य स्कूल मंगल मंडी के सामने बबरीक चौक के पास हुआ। बुजुर्ग जैसे ही साइकिल से टेगोर नगर जाने के लिए 120 फीट रोड पर चढ़ा तो चढ़ते ही नहर की तरफ से आ रही कार ने साइकिल को हिट कर दिया। कार ड्राइवर हिट करने के बाद 100 से ज्यादा स्पीड में निकल गया। घटना स्थल के पास सीसीटीवी नहीं होने से कार चालक का पता नहीं चल पाया हैView this post on Instagram
Jalandhar News: तेज रफ्तार कार ने साईकिल सवार को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर रोड पर गिरा बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के 120 फुटी रोड पर देर शाम ओवरस्पीड कार ने साइकिल सवार को हिट कर दिया। कार की टक्कर लगते ही साइकिल सवार बुजुर्ग लगभग 10 फीट उछलकर रोड पर गिरा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
Leave a Reply