घटना में बच्ची के चेहरे पर टांके लगे है। घटना के बाद इनोवा सवार मौके से चला गया। वहीं पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी ने 12वीं की पास की थी और वह दोस्त के साथ कॉलेज जा रही थी। इस दौरान चौक के पास इनोवा चालक ने बिना इंडीगेटर दिए एक्टिवा में टक्कर मार दी। घटना में बेटी सड़क पर गिर गई। वहीं हादसे में इनोवा का बंपर टूटने के कारण चालक रूक गया। जिसके बाद कार चालक ने अस्पताल में आने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई सिविल अस्पताल नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार वह खुद ही बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि वह खुद बेटी का उपचार करवा रहे है। वहीं कुछ देर बाद इनोवा सवार के पिता मौके पर पहुंचे। इनोवा चालक के पिता ने कहा कि घटना के बाद बेटा घबरा गया था। कार चालक के पिता ने कहा कि बच्ची का ईलाज करवाने का आश्वासन दिया।
Jalandhar News: मेन चौक पर इनोवा और एक्टिवा की टक्कर में कॉलेज की छात्रा घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौक के पास इनोवा कार और ई बैटरी एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एचएमवी कॉलेज की छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि बच्ची एक्टिवा पर कॉलेज में डिग्री लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान इनोवा सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।
Leave a Reply