Jalandhar News: Highway पर कंटेनर व ट्रक की टक्कर में 4 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड (Eastwood)  के सामने एक गंभीर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, जानकारी के अनुसार फगवाड़ा की ओर से आ रहे एक कंटेनर और बजरी से भरे लोडर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारण कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की का लंबा जमा लग गया।

चार लोग घायल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। वहीं एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम भी किया गया ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *