Punjab News: सैर कर रही महिला से सोने की Chain छपटने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः कुछ दिन पहले मोहाली के ऐरो सिटी में 2 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गली में बच्चे के साथ सैर कर रही महिला की चेन छीन ली थी और मौके से फरार हो गए थे। वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था जिसमें लुटेरा बड़ी बेरहमी से चेन छीनकर फरार हो जाता है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रेहड़ी पर डालकर लेजा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी पुलिस की कार्रवाई की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी-1 इलाके में अपने 6 महीने के मासूम बच्चे को पालने में लेकर महिला टहल रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने उसके गले से करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। चेन में डायमंड का महंगा लॉकेट भी लगा हुआ था। महिला ने विरोध करते हुए जोर-जोर से चीखना शुरू किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जब लुटेरों को पकड़ा जा रहा था वह भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक आरोपी गिर गया और उसके पैर पर गंभीर चोट आ गई। घायल को अस्पताल में इलाज के बाद रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

जिले में स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसपी खरड़-2 (मुल्लानपुर) हरकीरत सिंह तथा इंस्पेक्टर अमनदीप तैयर, प्रभारी थाना मुल्लानपुर गरीबदास के नेतृत्व में थाना मुल्लानपुर गरीबदास और मोहाली ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ लांबा उर्फ बाबू पुत्र बेहरो लाल निवासी गणेश विहार, गुलाबगढ़ रोड, डेराबस्सी तथा रुस्तम पुत्र असिन निवासी पलसोरा, थाना सेक्टर-55, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 मई 2026 को दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी इलाके में पहुंचे थे। वहां उन्होंने नताशा कोंडल, पत्नी कोराई मुरली, निवासी इको सिटी सेक्टर-06A, न्यू चंडीगढ़ के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए थे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *