Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 काबू

Mahabir
Last updated: May 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के दौरान, सीमा पार नशा तस्करी पर ठोस प्रहार करते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह के तीन गुर्गों को 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर उसका पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी।

Contents
  • जांच जारी
  • मोटरसाइकिल समेत 9.2 किलोग्राम हेरोइन पकड़ा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान आकाशदीप सिंह (22) और आकाश उर्फ मोटा (19), दोनों निवासी चीमा कलां, तरनतारन और संदीप सिंह (30), निवासी कोटली वसावां सिंह, तरनतारन के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं जिनका प्रयोग हेरोइन की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था।

Punjab Police busts international narco smuggling gang
Punjab Police busts international narco smuggling gang

जांच जारी

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाशदीप सिंह और संदीप सिंह पिछले 6 सालों से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तानी तस्कर सरहद पार हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे और इस खेप को आगे बेचने के लिए विभिन्न स्थानों पर डिलीवर किया जाता था।

डीजीपी ने बताया कि इस नेटवर्क में अगले पिछले संबंधों का पता लगाने के लिये और जांच जारी है। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद सूत्रों पर कार्रवाई करते हुए, डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू की निगरानी में, और इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ-1 अमोलकदीप सिंह की अगुवाई में एक टीम ने आरोपी आकाशदीप सिंह और आकाश उर्फ मोटा को गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब रोड से 1.01 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

मोटरसाइकिल समेत 9.2 किलोग्राम हेरोइन पकड़ा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर, पुलिस टीमों ने उनके साथी संदीप सिंह को झबाल रोड से 9.2 किलोग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया है।

सीपी ने बताया कि संदीप 2018-19 से हेरोइन की सप्लाई कर रहा था और शक है कि उसने अब तक 200 किलोग्राम से अधिक हेरोइन तस्करी की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ कर और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 127 दिनांक 16-05-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी, 23 और 29 के तहत अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.