Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए सतिंदर सिंह, देखें वीडियो

Jalandhar News: पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए सतिंदर सिंह, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए सतिंदर सिंह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के नए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने शनिवार को चार्ज संभाला। इससे पहले उन्होंने दफ्तर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से लेकर एसएचओ व अन्य ब्रांचों के मुखियों से बैठक की। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला होने पर पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह को जालंधर का चार्ज सौंपा गया। वहीं धनप्रीत कौर को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए) फिल्लौर में डायरेक्टर एमआरएस नियुक्त किया गया।

आज चार्ज लेने के बाद पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में नशा व अवैध शराब के कारोबार को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साल 1990 में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस ज्वाइन करने वाले पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में लोगों से तालमेल कर अपराध काे खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा लगातार ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों की भलाई के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस कमिशनर ने कहा कि पुलिस थानों में पब्लिक डीलिंग को भी बेहतर किया जाएगा और लोगों की शिकायतों पर भी सही समय के भीतर फैसला लिया जाएगा। शहर में लोगों को आ रही समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। शहर में क्राइम को खत्म करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान जालंधर वासियों से अपील की कि वह पुलिस को पूरा सहयोग करें। सीपी ने कहाकि जालंधर से उनका पुराना नाता है। ऐसे में वह अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को सुगध जीवन देने की कोशिश करेंगे। जालंधर में सारी क्राइम की वारदातों को पुलिस अधिकारी लगातार ट्रेस कर रहे है। ऐसे में वह अधिकारियों के साथ मिलकर क्राइम ग्राफ को और कम करने पर जोर देंगे। व्यापारियों को आ रही परेशानियों को भी जल्द दूर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here