मनोरंजन: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का कुछ दिनों पहले गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करान पड़ा। अब डिंपल ने अपनी गली-गलौज अपनी वाली वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो मानसिक तौर पर काफी ज्यादा परेशान है और उन्हें आत्महत्या का ख्याल आ रहा है।
डिंपल ने अपनी सफाई में बताया कि – ‘जब ये सब हुआ तो अपने परिवार के साथ थी। डिंपल वीडियो में कहती दिख रही है। जो तुम वीडियो बना रहे कि हम फोटो खिंचवाने के लिए गए और फोटो नहीं दिया। बहुत बदतमीज लड़की है गाली दे रही है। इसका यह कह कर दो वो कर-कर दो इसका यह हो जाना चाहिए वो हो जाना चाहिए’। पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा बहुत दिमाग है या नहीं। कोई लड़की अपने परिवार के साथ है। अपने भाई-बहन के साथ है। तुम उसे परेशान कर रहे हो। उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो। तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है। यदि तुम यह चीज प्यार से कहते है कि डिंपल जी, मैडम जी या बहन जी एक फोटो दे दीजिए तो क्या मैं आपको फोटो नहीं देती है। डिंपल आगे बोले – ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं। मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती हूं मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमे घमंड है कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया है?’
आत्महत्या के आ रहे सवाल
डिंपल ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रही आलोचना और ट्रोलिंग ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद को मजबूत बनाए रखने और कोई गलत कदम न उठाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन वो काफी परेशान है।
डिंपल ने कहा कि – ‘वैसे भी मुझे दुनिया जीने नहीं दे रही है मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे कि मैं आत्महत्या कर लूं। मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत न करुं। मैं ठीक नहीं हूं मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है प्लीज मुझे मत छोड़ो ऐसा मत करो यार मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ रही है। तुम्हार पैर भी पकड़ लूंगी ऐसा मत करो मुझे बदनाम मत करो’।
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ बाहर गई थी। इस दौरान कुछ लड़के उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे लेकिन जब डिंपल ने मना किया तो उन्हीं लड़कों के साथ उनकी बहस शुरु हो गई और बात गाली गलौच तक पहुंच गई। गुस्से में डिंपल ने अपना आपा तक खो दिया। उन्होंने लड़कों को गालियां देनी शुरु कर दी थी। गालियां देते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है।