Home Punjab>Firozpur Punjab News: महिला की बालियां छीनने वाला कुछ ही घंटों में काबू, देखें वीडियो

Punjab News: महिला की बालियां छीनने वाला कुछ ही घंटों में काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News: महिला की बालियां छीनने वाला कुछ ही घंटों में काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर शहर में झपटमारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू जनता प्रीत नगर की रहने वाली पार्वती देवी अपने घर में अकेली बैठकर कागज के लिफाफे बना रही थीं। शाम करीब 6:25 बजे एक युवक चेहरा ढंककर घर में घुसा और आरोपी ने पहले महिला के चेहरे पर पेंट फेंका और फिर उनके कान से सोने की बालियां छीनकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही फिरोजपुर सिटी पुलिस हरकत में आ गई।

एसएचओ सुखचैन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर के जनता प्रीत नगर निवासी मिठन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सोने की बालियां भी बरामद कर ली हैं। फिलहाल, पुलिस ने दो दिन की रिमांड हासिल कर लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here