घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू कर लिया। आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा नौजवान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोग धरना लगाकर बैठ गए और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जिस कारण चौक पर भारी जाम लग गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी देते हुए जितेंद्र ने बताया कि मार्केट के प्रधान ने दो चोरों को काबू किया था। थाना चार में ले जाते हुए चोरो मार्केट प्रधान के साथ उलझना शुरू कर दिया। चोरों का विरोध किया गया, तो उनके अन्य साथी घटनास्थल पर आ गए। जितेंद्र का आरोप है कि उक्त नौजवानों ने मार्केट प्रधान पर हमला कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में नौजवान मौके से फरार हो गए। नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार थे। ऐसे में मार्केट प्रधान की जान को खतरा हो सकता था।View this post on Instagram
Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि चौक पर हुआ हंगामा, भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, (ENS): महानगर के भगवान वाल्मीकि चौक पर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामले को शांत करवाने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। एक पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि चोरियां करते नौजवान को काबू किया था। इस दौरान नौजवान ने उस पर हमला कर दिया गया।
Leave a Reply