मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। अब दोनों पक्ष आमने-सामने धरने दे रहे हैं और बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात है तथा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को काफी चोटें आईं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके मामले को शांत करने और इसे आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।