Home Punjab>Firozpur Punjab News: दुकानों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

Punjab News: दुकानों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

0
Punjab News: दुकानों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने, गरमाया माहौल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः कस्बा ममदो‍ट में दुकानों के विवाद को लेकर पिछले महीने एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने ऑडियो क्लिप में लिए गए नामों वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उस दिन से ही विवादित दुकानों के सामने मृतक के परिवार ने धरना शुरू कर रखा था। आज दुकानदारों के पक्ष से दुकानें खोलने की कोशिश की गई तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें ईंट-पत्थर और डंडों के प्रहार से कई व्यक्ति घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। अब दोनों पक्ष आमने-सामने धरने दे रहे हैं और बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात है तथा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को काफी चोटें आईं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके मामले को शांत करने और इसे आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here