लुधियाना: शेरपुर इलाके में बनी एक निजी फैक्टरी में देर रात आग लग गई। जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़िया पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार कैंसर हॉस्पिटल के पास देर रात एक निजी फैक्टरी में आग लगी। देर रात 12 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आई कि एक निजी फैक्टरी में आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गईं। कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। अभी तक गाड़ियों की संख्या का ठीक-ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सका कि कितनी गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन 10:30 बजे के बाद भी बेसमेंट में आग लगी हुई थी।
वहीं फैक्टरी मालिकों के मुताबिक यह धागे की फैक्टरी है और यहां काफी बड़े पैमाने पर धागा रखा हुआ था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ। फैक्टरी वालों का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग बुझने के बाद कैमरे और अन्य चीज़ों की जांच की जाएगी, तो पता चलेगा कि आग किस कारण लगी। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इस हादसे मे कोई जानी-माली नुकसान तो नही हुआ, लेकिन माल का काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि अब तक 35 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस घटना में मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में धागे से कपड़ा तैयार करने का काम किया जाता है। बुधवार रात करीब 11:15 बजे फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर से अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।