Home National पति ने बुआ के बेटों से करवाया Wife का रेप, दो महीने पहले ही हुई थी Marriage

पति ने बुआ के बेटों से करवाया Wife का रेप, दो महीने पहले ही हुई थी Marriage

0
पति ने बुआ के बेटों से करवाया Wife का रेप, दो महीने पहले ही हुई थी Marriage

अलवरः अलवर के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है, जहां पत्नी ने कहा कि पति द्वारा उसे देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। विवाहिता ने कहा कि पति ने अपने बुआ के बेटे और अन्य दोस्तों से उसका रेप करवाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी अप्रैल में हुई थी। विवाह के बाद वह अपने गांव ईद मनाने के लिए गई थी। इस दौरान 29 मई को उसका पति उसे सुसराल से घर ले आया। पीड़िता ने आगे बताया कि 1 जून की रात पति ने अपने बुआ के बेटे को घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की और रेप किया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके कुछ दिन बाद दूसरे बुआ के बेटे और फिर तीसरे बुआ के बेटे रात के समय घर आए और उन्होंने भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे पैसे देने का प्रयास किया, लेकिन उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

पीड़ित के अनुसार जब उसने सास-ससुर और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उसे चुप रहने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था और कहता था कि यदि उसके साथ रहना है तो यह काम करना पड़ेगा। इस दौरान पीड़िता ने अपने पिता और भाई को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गोविन्दगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here