Jalandhar News: आज हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में जहां गिरवाट दर्ज की गई, वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

मौसम में सबसे बड़ा बदलाव 21 जून को देखने को मिल सकता है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जून को और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी गोबिंदगढ़ में वीरवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित किया। गांव डडहेड़ी और कोटला डडहेड़ी मार्ग स्थित बाला जी, हसीजा और शिव शंकर राइस मिलों के शेड उड़ गए तथा कई दीवारें ढह गईं। हसीजा राइस मिल के मालिक मनोज हसीजा ने करीब छह से सात लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *