Home Himachal>Una इंदिरा स्टेडियम के पास विवाद, दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

इंदिरा स्टेडियम के पास विवाद, दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

0
इंदिरा स्टेडियम के पास विवाद, दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज
ऊना, सुशील पंडितः पुलिस थाना सदर ऊना के तहत इंदिरा स्टेडियम के पास हुए आपसी विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी अजनोली ने आरोप लगाया कि 24 जून की शाम इंदिरा स्टेडियम ऊना के पास डैनी और उसके एक साथी ने उसके बेटे का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत के अनुसार जब राकेश कुमार इस संबंध में बात करने के लिए डैनी की दुकान पर गया तो वहां उसके साथ भी मारपीट की गई।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से देव शर्मा निवासी विवेक नगर, ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि किसी बात को लेकर केतन सैनी निवासी अजनोली ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। देव शर्मा का आरोप है कि बाद में केतन सैनी अपने पिता राकेश कुमार, अबी सैनी और पंकज सैनी के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा और उसके तथा उसके मित्र आदित्य जसवाल के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here