Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल के बाहर सास और दामाद के बीच जोरदार हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां, बेटी को लेकर डिलीवरी की चैकिंग कराने आई सास और दामाद के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते ही एक दूसरे को मारने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों हटाया। जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।

सास ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गिल चौक के पास रहते हैं और दामाद लड़की को लगातार परेशान करता है। कल भी लड़की के साथ मारपीट की गई थी। वह आज डिलीवरी की चैकिंग के लिए आये थे। इसी दौरान दामाद फोन मांगने लगा। जब उसने फोन नहीं दिया , तो जबरदस्ती और मारपीट करने लगा। पीड़ित महिला ने कहा कि लड़की की डिलीवरी हो जाने पर वह इंसाफ की गुहार लगायेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here