Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन चौक पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवान पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवान पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवान पर युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बाबू जगजीवन चौक (भईया मंडी चौक) पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस दौरान आरोप है कि बस्ती गुजा के रहने वाले नौजवानों उसके सिर पर चैंबर का ढक्कन मारने लगे थे। इस दौरान बहन और उसके भाई बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। दूसरे नौजवान के साथ झड़प हो गई। इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं लोगों ने आरोप लगाए कि डेढ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने आरोप लगाए है कि काली, छांगा, नीरज नेपाली और दीवु नामक नशे का काम करते है और उसका भाई दवाई लेने के लिए आए और उस पर हमला कर दिया। वह बचाव करने के लिए आई तो दीवु और काली ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि सरेआम गोली मारने की धमकी दी। लोगों ने कहा कि सड़क पर डेढ़ घंटा लड़ाई होती रही, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। वहीं एक महिला ने कहा कि छांगा उसका दामाद है। उसकी बेटी ने छांगे से लव मैरिज करवाई थी और वह उसकी बेटी के साथ भी मारपीट करता है। वहीं पीड़ित नौजवान ने कहा कि वह दवाई लेने के लिए आया था और उस दौरान नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान सीवरेज का ढक्कन मारकर जान से मारने की कोशिश की। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा कि नौजवान मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने नशे की बात को लेकर मना कर दिया। पुलिस ने कहाकि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना में घायल नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here