Jalandhar News: चोरों के हौंसले बुलंद, एक ही कोठी में 5वीं बार दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात के गोराया शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन किसी न किसी घर को चोर निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला गोराया में नई बन रही कोठी में चोरी का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस कोठी एक या दो नहीं, बल्कि 5 बार चोरों ने अपना निशाना बनाया। पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि गोराया में हालात बिगड़ रहे हैं और चोरी की घटनाओं का रुकना नामुमकिन सा दिख रहा है।

डेढ़ लाख से ज्यादा का नुकसान झेल चुके कोठी मालिक का कहना है कि अब उन्हें अपना सपना देखकर घर बनाना भी गलत लगने लगा है। चोरों से बचने के लिए रास्ते तक बंद कर दिए गए, लेकिन चोर हर बार कोई नया रास्ता ढूंढकर चोरी कर लेते हैं। पीड़ित ने कहा है कि इस बारे में कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से इलाके के लोगों में डर और रोष का माहौल है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की हरकतें कैद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई न की गई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्त में लिया जाए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *