Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तेज आंधी का कहर, खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

Jalandhar News: तेज आंधी का कहर, खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: तेज आंधी का कहर, खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कोर्ट रोड पर तेज आंधी के कारण सफेदे (यूकेलिप्टस) का पेड़ अचानक खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हालांकि पेड़ गिरने से 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना के दौरान लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर लोग फुर्ती न दिखाते तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। प्रभावित वाहन मालिकों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस समय यह हादसा हुआ, वहां कई लोग मौजूद थे। पीड़ित गाड़ी मालिक धीरज ने बताया कि सफेदे का यह पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ था। उन्होंने अपनी गाड़ी को पेड़ के पास ही पार्क किया था।

धीरज के मुताबिक, वह अभी कुछ दूरी पर ही खड़े थे कि देखते ही देखते तेज आंधी के झोंके के साथ पेड़ सीधा उनकी गाड़ी पर आ गिरा। धीरज ने कहा कि यह भगवान का शुक्र था कि वह उस वक्त गाड़ी के अंदर नहीं थे, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस हादसे ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि शहर के कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में ऐसे दर्जनों पेड़ हैं, जो या तो पूरी तरह सूख चुके हैं या फिर एक तरफ खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here