Jalandhar News: 4 दिन बाद लापता नौजवान का मिला दफन हुआ शव, दोस्त निकला कातिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट में दोस्त ने व्यक्ति का कत्ल कर उसे डंप के नीचे छिपा दिया। आज पुलिस ने 4 दिन बाद लापता नौजवान का शव बरामद कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि रवि उसका दोस्त है और बेटा कंटिंग करवाने के लिए घर से गया था और उसके बाद बेटा लापता हो गया। परिवार के अनुसार रवि अकेला बेटे का कत्ल नहीं कर सकता, उसके साथ अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतक के रिश्तेदार रणजीत सिंह ने कहा कि बुआ के पोते का कत्ल हुआ है।

गुरप्रीत उर्फ नोनी उर्फ लाली घर से कंटिंग करवाने के लिए गया था। इस घटना की पुलिस जांच में सामने आया है कि वह रवि के पास डंप पर गया था और उसके बाद बेटे का फोन बंद आ रहा था। घटना के दौरान कुकड़ गांव के पास बेई से बेटे का बाइक बरामद हुआ। लेकिन गुरप्रीत का कहीं कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि उसने कत्ल करके गुरप्रीत का शव डंप के नीचे छिपा दिया था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि 23 तारीख को थाना कैंट में परिवार द्वारा शिकायत दी गई थी।

जिसमें परिवार ने बताया कि वार्ड नंबर 15 का रहने वाला गुरप्रीत उर्फ नोनी पुत्र जसबीर सिंह 22 तारीख को लापता हो गया था। इस दौरान पहले परिवार द्वारा उसे ढूंढने की कोशिश की गई। जिसके बाद 23 तारीख को परिवार ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद गुरप्रीत के परिजनों से संपर्क साधना शुरू किया और उसकी तालाश में टीमें जुट गई। इस दौरान ह्यूमन इटेंलिजेंस की मदद से आगे की कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि कल गुरप्रीत की किडनैपिंग का पर्चा दर्ज किया गया था।

इस दौरान आज ह्यूमन इटेंलिजेंस के साथ उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना का रहने वाला गुरप्रीत का दोस्त रवि नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रवि 7 से 8 साल से कैंट कैंटोनमेंट में डंप पर बलजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास जेसीबी चलाने का काम करता है। रवि को गिरफ्तार करने से बाद सख्ती से पूछताछ की तो डंप से गुरप्रीत का शव बरामद किया। जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत को मारकर डंप में दफना दिया गया था। वहीं जांच के दौरान गुरप्रीत का बाइक नहर कुंडिया बबिया से बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान कत्ल की असल वजह के बारे में पता चल पाएगा। आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रवि ने गुरप्रीत की हत्या कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *