Jalandhar News: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, खड़ी गाड़ी के टायर लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: महागनर में वेस्ट हलके में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए हैकि बाहरी गाड़ियों को भी चोर निशाना बनाने लग गए। वहीं ताजा मामला बस्ती शेख से सामने आया है। जहां लुधियाना से कार सवार विशु अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आया हुआ था। इस दौरान जब वह सुबह रिश्तेदार के घर से जाने लगा तो देखा गाड़ी 2 टायरों को चोरों ने निशाना बना लिया।

चोर गाड़ी के दोनों टायर उतारकर गाड़ी को ईंटों पर खड़ी करके फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। विशु ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि बस्तीयात एरिया में लूट व चोरी की काफी वारदातें हो रही हैं। इन पर कोई लगाम नहीं लग रही। लोगों ने मांग की कि पुलिस बस्तीयात एरिया में गश्त बढ़ाए और सुबह-शाम नाकाबंदी भी करे। बता दें कि वेस्ट हलके में चोरी की घटनाओं को लेकर नेता भी कई बार मुद्दा उठा चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *