Jalandhar News: बस और इनोवा कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र में आते कपूरथला रोड पर प्राइवेट बस और इनोवा कार के बीच टक्कर हो गई। घटना के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। यह हादसा रात उस समय हुआ जब जालंधर से कपूरथला रूट पर जा रही बस की टक्कर सामने से आ रही इनोवा कार से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद कार और बस मालिकों के बीच विवदा शुरू हो गया। कार मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि गाड़ियां सड़क पर चलती हैं तो ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रब्ब की मेहर से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि बीमा (इंश्योरेंस) क्लेम के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा, उसे दोनों पक्ष आपसी सहमति से मिलकर सुलझाने के लिए तैयार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ किसकी लापरवाही से टक्कर हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना बस्ती बावा खेल और चौकी नंबर 2 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों और उनके चालकों को चौकी नंबर 2 लाया जा रहा है, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *