Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में लड़ाई-झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट के मोहल्ला सुंदर नगर से सामने आया है। जहां, पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हो गया और इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ और टांग पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार देकर उसे रेफर कर दिया।

जानकारी देते हुए घायल हुए युवक की पत्नी बलजिंदर कौर ने बताया कि उसके पड़ोसी अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं और हर दिन किसी न किसी बात को लेकर उनका झगड़ा होता रहता है। आज सुबह भी उसके पड़ोसियों ने उनके साथ झगड़ा किया जिसमें उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की पत्नी ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, जब इस संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में झगड़े में घायल एक मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी में आया था, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *