Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Satluj Movie को लेकर कांग्रेस-BJP पर मनीष सिसोदिया ने साधे निशाने, देखें वीडियो

Jalandhar News: Satluj Movie को लेकर कांग्रेस-BJP पर मनीष सिसोदिया ने साधे निशाने, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Satluj Movie को लेकर कांग्रेस-BJP पर मनीष सिसोदिया ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सतलुज फिल्म को लेकर चल रहे विवाद और पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने फिल्म के विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा स्पष्ट करें कि पंजाब के लोगों के साथ कांग्रेस ने जो अत्याचार किया वह उसके साथ है या सतलुज फिल्म में जो बर्बरता दिखाई गई और जो पंजाबियों के साथ हुआ हुआ है वह उसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

इस समय भाजपा कांग्रेस के कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। रवनीत बिट्टू पहले कांग्रेसी है भाजपा के मंत्री तो अब बने हैं। सतलुज फिल्म में अभिनेता के किरदार और इतिहास पर सवाल उठाने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस और भाजपा अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस में चल रही खींचातान पर सिसोदिया ने कहा कि उन्हें चन्नी, रंधावा या वडिंग से कोई लेना-देना नहीं, यह झगड़ालू पार्टी है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका काम 2027 के चुनावों को लेकर संगठन के साथ पार्टी के कामों को लोगों के बीच लेकर जाना है और वह लगातार नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर दिया है। पंजाब धर्म और पंजाब के लोगों को इतिहास के काले दौर में धकेल बालों को कभी माफ नहीं करेगा। नारी निकेतन को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज वह नारी निकेतन में बच्चों से मिलने पहंचे थे। बच्चों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को दुर्घटना के कारण या किसी अन्य कारणवश माता-पिता छोड़ देते है। ऐसे में उन बच्चों को नारी निकेतन प्रशासन बढ़िया तरीके से देखभाल कर रहा है और उनके पालन-पोषण के साथ उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सिसोदिया ने कहाकि यही मानवता की और ईश्वर की सच्ची सेवा का काम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here