Home Punjab>Moga Punjab News: थाने में हुए विस्फोट मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: थाने में हुए विस्फोट मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: थाने में हुए विस्फोट मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो

मोगाः मोगा-फिरोजपुर जीटी रोड पर स्थित थाना सदर पर आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा थाने में विस्फोट किया गया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में सरगर्मी बढ़ गई। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

दरअसल, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। मीडिया को इस घटना की जानकारी बुधवार को मिल गई थी, लेकिन बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी व किसी भी पुलिस अधिकारी ने मीडिया कर्मियों के फोन नहीं उठाए। इस संबंधी एसएसपी फरीदकोट गुरबंत सिंह बैंस खास ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर में एक लो डेंसिटी का विस्फोट हुआ है।

इस घटना को लेकर प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है। इस विस्फोट में कोई भी जानी या माली नुकसान नहीं हुआ है। यह विस्फोट किस चीज का था फिलहाल उन्होंने इसकी भी कोई पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि 17 से 18 पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। एसएसपी ने विश्वास दिलाया कि इस प्रकार के 90% से अधिक मामले पंजाब पुलिस सुलझा चुकी है और इस मामले को भी जल्दी सुलझा लिया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर विस्फोट लेकर जिम्मेदारी लेने की वायरल पोस्ट पर एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है पुलिस उसकी कोई पुष्टि नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here