Jalandhar News: HeadPhone ने ली व्यक्ति की जान, जानें मामला

जालंधर (ENS): टांडा फाटक के नजदीक एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल वासी गाजीगुल्ला के रूप मे हुई है। घटना की सुचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए। जिन्होंने बताया कि मृतक बस्ती 9 में गारमेंट की दुकान पर काम करता है। वह आज काम से छुट्टी लेकर अपने उस्ताद के घर जा रहा था।

वही प्रत्याशियों के अनुसार मृतक रेलवे लाइन के पास चल रहा था और उसने कानों में हेडफ़ोन पहने हुए थे। जिस कारण उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनी। लोगों ने मृतक को रेलवे लाइनों से दूर होने की आवाजें भी लगाई। लेकिन देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट मे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *