Cockroach Janta Party के हक में आए Diljit Dosanjh, छात्रों के लिए रखी राय, बोले – ‘रब सब देखदा है’

Written by

in

मनोरंजन: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बीते दिन किए गए चलो संसद विरोध प्रदर्शन में काफी अफरा-तफरी मच गई थी। ऐसे में कई सेलेब्स ने विद्यार्थियों के प्रति अपना सपोर्ट दिखाया है। अब दिलजीत दोसांझ ने भी इस पर कमेंट किया है परंतु उन्होंने फिर भी यह कह दिया है कि मुझे अब एंटी नेशनल कहा जाएगा।

Read In English : https://encounternews.in/entertainment/singer-diljit-dosanjh-expresses-support-for-student-protesters-following-delhi-clashes/

‘रब सब देखदा’

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के हक में इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि – ‘जो भी आज हुआ ङै वो गलत हुआ है। स्टू़डेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। मैं सभी अर्थोरिटीज से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की डिमांड को सुनो। लोगों की जो आवाज है वो भगवान की आवाज है’। उन्होंने फिर आगे किसानों के विरोध के सपोर्ट की भी याद दिलवाई है। उन्होंने बताया कि उस समय भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। सिंगर ने लिखा कि – ‘मुझे कई बार एंटी नेशनल कहा गया है। अब एक बार फिर मुझे एंटी नेशनल कहा जाएगा इस सपोर्ट के बाद। किसानों के प्रदर्शन को सपोर्ट करने पर मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा था और कई लीगल दिक्कतें भी जिनके बारे में बात नहीं कर सकता लेकिन भगवान सब देख रहा है बाबा सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे’।

पहले खुद बनाई थी प्रदर्शन से दूरी

वैसे इससे पहले भी फिल्म सतलुज को लेकर बात करते हुए इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैन ने उनसे इस बारे में पूछा था कि तब दिलजीत ने कहा था कि वह इस बारे में फिलहाल कमेंट नही करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने ओरा टूर के कारण से व्यस्त थे तो उन्हें फिलहाल जो सिएचुशन है उस बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहा था कि – ‘भाई मुझे इस विरोध प्रदर्शन से दूर रखो मैं एक आर्टिस्ट हूं मैं कोई नेता नहीं हूं’।

शिक्षा और सिस्टम को लेकर उठ रहे हैं सवाल

बता दें कि सीजेपी के इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों के द्वारा शिक्षा औऱ सिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों के द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी गई ह। वहीं उनका कहना है कि इस मुद्दे को पूरी गहराई से देखा जाए। इसमें कई सारे विद्यार्थी शामिल हुए थे परंतु वहां पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में काफी विवाद भी हुए। छात्रों पर आंसू गैस के गोले औऱ पानी फेंका गया। इसके अलाव उनके साथ लाठीचार्ज भी हुआ जिसके बाद छात्रों में और भी ज्यादा रोष भर गया है।

सतलुज को लेकर विवादों में थे दिलजीत

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ की बात करें तो वह फिल्म सतलुज को लेकर काफी विवादों में रह चुके थे। फिल्म 4 साल तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के साथ अटकी रही थी और 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज हुई है लेकिन रिलीज के 2 दिन के अंदर के बाद इसको प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *