Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुल्लू को लेकर CP Satinder ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते तिलक नगर में 12 जून को सिमरनजीत सिंह और सौरभ का युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में आज पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शुभम गुल्लू घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि 12 जून को भार्गव कैंप इलाके में डबल मर्डर हुआ था। जिसमें गोलियां लगने से 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि 23 वर्षीय सौरभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस मामले में शुभम गुल्लू ने अपने साथी को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से गुल्लू भगौड़ा चल रहा था। वहीं आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाखा वाले बाग के पास नाकेबंदी की हुई थी।

आरोपी को जब पुलिस ने नाकेबंदी पर आते देखकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के घुटने में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस कमिशनर ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए थे। वहीं पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए थे।

आरोपी जोगा फोल्ड़ीवाल और करण सहगल गैंग से संबंधित है। इस मामले में करण सहगल को भी केस में नामजद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। दरअसल, पिछले माह हुए डबल मर्डर केस को लेकर परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घटना के दिन गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। जहां आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *