Jalandhar News: विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

जालंधर, ENS: अमेरिका की एफबीआई की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम लेते हुए उन पर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और एक हत्या के मामले में फंसाने से गंभीर आरोपों में गिरफ्तार टांडा के पूर्व थानाध्यक्ष (एसचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा का कोर्ट से बीते दिन पुलिस को एक दिन का रिमांड ओर हासिल हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नागरा से मोबाइल फोन सहित कुछ अन्य अहम चीजें बरामद की जानी हैं, जिसके लिए और रिमांड मांगा गया था। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में लाखों रुपये की बरामदगी की बात सामने आ चुकी है।

वहीं इस मामले को लेकर आज पुलिस पूर्व एसएचओ के गांव नागरा में घर पर जांच करने पहुंची। इस दौरान पुलिस द्वारा पूर्व एसएचओ की घर की तालाशी ली गई। हालांकि पूर्व एसएचओ के घर की जांच को लेकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दें आप नेता बलविंदर सिंह मियाणी की हत्या से जुड़े रिश्वत कांड में नामजद टांडा के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को पहले कोर्ट से 3 दिन का रिमांड मिला था। खत्म होने के बाद बीते दिन एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की देखरेख में दसूहा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कह कर 3 दिन का और रिमांड मांगा था।

पुलिस का कहना था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। दरअसल, अभी तक पुलिस आरोपी से 16 लाख रुपए और मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। जिसके बाद कोर्ट में एक दिन के रिमांड पर नागरा को पुलिस को सौंप दिया है। आज कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने नागरा में स्थित पूर्व एसएचओ के घर दबिश दी। गौर हो कि अदालत में पेशी के दौरान पुलिस नागरा को मीडिया की नजरों से बचाती नजर आई थी। पुलिस नागरा को मुख्य द्वार की बजाय कोर्ट रूम के बाहर बनी कैंटीन के रास्ते (चोर रास्ते) से अंदर ले गई, जबकि एसपी वनीत अहलावत अपने स्टाफ के साथ मुख्य रास्ते से दाखिल हुए। पेशी से पहले कोर्ट रूम के बाहर मौजूद तारीख भुगतने आए लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *