Jalandhar News: अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब-डिवीजन फिल्लौर की पुलिस ने 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर मैगजीन और एक .30 बोर के 3 कारतूस बरामद किए गए है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित पुत्र हरपाल, निवासी गांव बोड़ेवाल कंग, अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन पुत्र अमनदीप सिंह, निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, गुरदासपुर, रॉबिनप्रीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव बद्दोवाल कलां, गुरदासपुर, राजेशवर सिंह पुत्र मेहताब सिंह, निवासी गांव कोटला गुज्जरां, अमृतसर, मनजीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, अमृतसर और निखिल पुत्र अशोक कुमार, निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि उनकी टीम ने फिल्लौर ने बताया कि हाई-टेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 कारतूस बरामद हुए।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में एफ.आई.आर. नंबर 205 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार हासिल करके पंजाब के विभिन्न इलाकों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद किया गया हथियार फिल्लौर इलाके में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। बरामद हथियार के स्रोत और इस गैर-कानूनी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान और गिरफ्तारियां और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *