Jalandhar-Pathankot National Highway पर बस एक्सीडेंट की CCTV फुटेज आई सामने, 2 की मौत

पठानकोटः पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव कोन्तरपुर के पास बीते दिन बस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए थे। इस घटना की आज दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ बस चालक की गलती दिखाई दे रही है। दरअसल, दोपहिया वाहन सड़क किनारे थे। इस दौरान तेज रफ्तर बस चालक ने पहले उन्हें टक्कर मारी और उसके बाद दूसरी तरफ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इस घटना में दोपहिया वाहन चालक कई मीटर दूर सड़क पर घिसटते हुए दिखाई दिए।

भीषण हादसे के बाद लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने तेज रफ्तार टूरिस्ट स्लीपर बस को आग लगा दी। दरअसल, बस जालंधर से पठानकोट की ओर आ रही थी। जब गांव काउंतरपुर के पास पहुंची तो उसने वहां पर सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल सवार 2 युवक, स्कूटी सवार महिला और एक छोटी बच्ची के अलावा पैदल चलने वाले 2 लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोगों को बस ने अपनी चपेट में लिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।

घटना के बाद गुस्से में आए लोगों ने बस को आग लगा दी और रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचित किया और आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि बस ड्राइवर बड़ी तेज रफ्तार से बस चल रहा था जिसके चलते उसने 6 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 2 की मौत हो गई है और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *