Punjab News: तेज़ रफ़्तार कार का कहर, सड़क किनारे महिला सहित 4 को कुचला, 1 की मौत

सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में भीषण हादसा हो गया। जहां गांव डल्ला के पास तेज रफ्तार कार चालक ने 4 लोगों को कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार तासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठी एक प्रवासी महिला और उसके तीन बच्चों पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि एक मासूम बच्ची वैश्वी पूतरी प्रवीण शाह निवासी डल्ला की अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई, जबकि माता लालो और सूर्या, शिवम गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए।

घायलों को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रैफ़र किया गया। अस्पताल में तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर लोधी के सब इंस्पेक्टर दविंदर पाल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुचे और उन्होंने घटना स्थल का जायज़ा लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

सब इंस्पेक्टर दविंदर पाल ने बताया कि हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और कानून अनुसार बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद गांव और इलाक़े में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि तेज़ रफ़्तार कार पर सवार चालक पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा पुलिस घायलों को सिविल अस्पताल जंलंधर विक्खे दाखिल करवाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *