Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में SP सौरभ जिंदल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः जिले में सीआईए स्टाफ़ की टीम पर सनेटा के पास तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। घायल पुलिस कर्मियों की पहचान कांस्टेबल परमजीत सिंह और कांस्टेबल जगजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डिटेक्टिव सौरभ जिंदल सिविल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए एसपी ने तस्करों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम द्वारा नाकेबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्विफ्ट गाड़ी को रूकने का इशारा दिया। जिसके बाद कार चालकों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। घटना के दौरान नाके पर 6 पुलिस कर्मी मौजूद थे। जिसके बाद उक्त कार चालकों ने कुछ अन्य साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। दूसरी गाड़ी में 3 से 4 अन्य व्यक्ति आए और उक्त व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान दोषियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनकी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

वहीं उक्त आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि उन्हें दोषियों को लेकर कुछ इनपुट मिले है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी के अनुसार 6 से 7 नौजवानों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान दोषियों ने तलवार से भी हमला किया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस की स्कार्पियों गाड़ी को फेट मारकर दोषी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 3 से 4 राउंड फायर किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की डिलीवरी रोकने के लिए एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान हमलावारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *