बद्दी में 4.048 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Written by

in

स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने गुप्त सूचना पर न्यू सब्जी मंडी के पास की कार्रवाई

बद्दी, सचिन बैंसल: नशा तस्करी के खिलाफ बद्दी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.048 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप एक युवक मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े एक युवक को काबू किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक की पहचान पियूष कुमार खरवार पुत्र रमेश चन्द्र खरवार, निवासी गांव व डाकघर पटेल नगर चिट बड़ागांव, तहसील एवं जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद पिट्ठू बैग से 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *