Punjab News: मोस्ट वांटेड जोबनजीत इंडोनेशिया से भारत लाया गया, कोर्ट में पेशकर की जाएगी पूछताछ, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब ने एजीटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला का सफल प्रत्यर्पण कराया है। पंजाब एजीटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि जोबन बिल्ला को 20 जुलाई को इंडोनेशिया में हिरासत में लेने के बाद भारत रवाना किया गया। पंजाब पुलिस ने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी हिरासत में लिया। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जोबन बिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और पंजाब सरकार द्रारा 5 लाख का उस पर इनाम भी है। जोबन बिल्ला पंजाब में दर्ज चार हत्या के मामलों में वांछित है। इनमें मई 2023 में अमृतसर के गांव सठियाला में जरनैल सिंह की हत्या, जनवरी 2024 में दीपू अजनाला की हत्या, मार्च 2025 में 12 वर्षीय गुरसेवक सिंह की हत्या तथा मार्च 2025 में ही विक्की चुघ की हत्या के मामले शामिल हैं। फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से हुआ था फरार आरोपी 9 जनवरी 2025 को गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति के फर्जी विवरण के आधार पर तैयार किए गए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से फरार हो गया था। यह पासपोर्ट 8 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए जोबन बिल्ला विभिन्न देशों से अपने आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहा था। वह पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छिपा रहा, वहां से जॉर्जिया गया और बाद में इंडोनेशिया पहुंच गया। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था तथा उसके फर्जी पासपोर्ट और संभावित ठिकानों संबंधी पुख्ता जानकारी समय-समय पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की जाती रही। इसके अलावा उसके विरुद्ध इंटरपोल के पांच संदर्भ भी जारी किए गए थे। पंजाब पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप इंडोनेशिया में उसे हिरासत में लिया गया।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *