मनोरंजन: बिग बॉस, मीका दी वोहटी, विघ्नहर्ता जैसे शोज के जरिए फेम हासिल करने वाली आकांक्षा पूरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रे्स ने नीट पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है। आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उनका आरोप है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।
छात्रों के प्रोटेस्ट को मार्केटिंग का हिस्सा न बनाएं
आकांक्षा के इन आरोपों से अब सनसनी फैल चुकी है। दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट जोरों शोरों से चल रहा है। अभी तक काफी सेलेब्स सड़कों पर उतर चुके हैं और छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि – वो चाहती है कि लोग सही चीज को सपोर्ट करें। आकांक्षा बोली कि – मैं यह नहीं चाहती हूं कि छात्रों के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं। इससे पैसा न बनाएं। न ही इसकी आड़ में अपनी रोटियां सेकें। सही बात को सपोर्ट करें। सही लोगों को साथ दें। मुझे यह लगता है कि जो भी लोग मेरे साथ हैं। चाहे वो एक्टर हो कंटेंट, क्रिएटर्स हो सब जानते हैं। काफी लोगों को कई सारी पार्टियां भी अप्रोच कर रही हैं। वो चाहते हैं कि हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं। हम प्रदर्शन की जगह पर दिखें और रैली में नजर आएं।
‘मैं सही चीज को सपोर्ट करने के समर्थन में हूं’
‘मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मैं सही चीज को सपोर्ट करने के समर्थन में हूं। इसलिए मैं वहां पर मौजूद हूं या फिर नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब भी किसी को जरुरत होगी मैं उनके साथ रहूंगी। मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो भारत का भविष्य है। वो छात्र हैं उनके साथ ऐसा करना जब मैंने तस्वीर देखी मैं परेशान हो गई थी मुझे लगता है वो छोटी सी चीज मांग रहे हैं। उनके साथ बात की जाए। उन्हें सपोर्ट किया जाना चाहिए। आकांक्षा पूरी के इस दावे के बाद इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।
Leave a Reply