Punjab News: महिला संगीतकार की गाड़ी पर तेजाब फेंकने और धमकी देने के मामले में कारोबारी सुखपाल सिंह सहित 4 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः सदर खरड़ थाना पुलिस ने महिला संगीतकार मनदीप कौर की शिकायत पर उसकी महिंद्रा थार में तेजाब डालकर नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कारोबारी सुखपाल सिंह खीपल (सन्नी एन्क्लेव), उसके ड्राइवर अर्श (मानसा), कर्मचारी जस्सी (मटौर) और गनमैन फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसबीपी सेक्टर-116 निवासी 32 वर्षीय मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 2022 में सैलून खोलने की तैयारी के दौरान उसकी पहचान तत्कालीन प्रॉपर्टी डीलर एवं वर्तमान कोयला कारोबारी सुखपाल सिंह से हुई थी।

दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि सुखपाल ने पत्नी से संबंध ठीक न होने और तलाक लेने की बात कहकर शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों महिलाओं को साथ रखने की बात कही, जिसे मनदीप और उसकी पत्नी ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने दूरी बना ली, लेकिन सुखपाल उस पर शादी का दबाव बनाता रहा। शिकायत के अनुसार, 13 जुलाई को वह आई-20 कार से अपने पैतृक गांव अंबाला गई थी और रात करीब नौ बजे लौटकर फ्लैट पहुंची।

14 जुलाई की शाम जिम जाने के लिए पार्किंग में पहुंचने पर उसकी थार का पिछला शीशा टूटा मिला। गाड़ी के अंदर शराब की खाली बोतलों में लाया गया तेजाब छिड़का गया था, जिससे सीटें, डेशबोर्ड समेत पूरा इंटीरियर क्षतिग्रस्त हो गया। मनदीप का आरोप है कि 18 जुलाई को सुखपाल उसके घर पहुंचा और कहा कि यदि उसकी पत्नी या स्टाफ का नाम आया तो वह उसे गोली मार देगा। उसने सभी आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रीना और सुखमंदर की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *